लायंस क्लब इंटरनेशनल झोन 1 की प्री ऑफिसर मीटिंग संपन्न

रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत जिला 3233 जी-रीजन वन ओर थ्री रीजन प्री ऑफिसर मीट चंपा विहार में संपन्न हुई। जहां मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रश्मि गुप्ता प्रथम 22 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल, राजेंद्र गर्ग, सुनील के जैन, कैबिनेट सचिव रीजन चेयरपर्सन प्रबोद मोदी, जयप्रकाश त्रिपाठी और अशोक संघवी ने उपस्थित सभी क्लब अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को मार्गदर्शन प्रदान किया ।
झोन चेयरपर्सन कल्पना राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी क्लब अध्यक्ष निर्धारित कार्य योजना एवं डिस्ट्रिक्ट के निर्देश अनुसार अपनी सेवा गतिविधियां एवं प्रशासनिक गतिविधियों को संचालित करें। वही समय पर डिस्ट्रिक्ट ड्यूज एवं इंटरनेशनल ड्यूज समय पर जमा कराकर सदस्यता वृद्धि के ऊपर अपना कार्य निश्चित करें ।
अपनी सेवा गतिविधियों में पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कैंसर उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित करें तथा समाज में फैल रही मधुमेह जैसी बीमारी पर आम जनता को जागृत करें तथा उन्हें समय-समय पर कैंप लगाकर मधुमेह जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देवे ।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा, संदीप निगम, राजेंद्र जायसवाल, अलका पोरवाल, सरोज ओझा, निलेश पोरवाल, कार्ल वार्ड संतोष चाणोदिया, आशा चौधरी, आरती त्रिवेदी, पुष्पा वासन, वैशाली माचवे आदि उपस्थित थे ।