रोटरी क्लब रतलाम का मेगा रक्तदान शिविर 1 जुलाई को

रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम के नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई 2024 से मेगा रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ की जावेगी । रोटरी अध्यक्ष दीप्ति कोठारी, सचिव सोनल लाखानी ने बताया कि हम इस नए सत्र शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रक्तदान शिविर से कर रहे है । जो कि रतलाम के चारो रोटरी क्लब एवं चार्टर्ड अकाउंट सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। रोटरी क्लब की नवीन कार्यकारिणी टीम द्वारा बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ कुछ नया करने के लिए प्रयासरत है। मेगा रक्तदान शिविर 1 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से लेकर दोप. 1 बजे तक मानव सेवा समिति बल्ड बैंक पर आयोजित किया जाएगा । रोटरी क्लब के पदाधिकारी दीप्ति कोठारी, सोनल लाखानी, कमलेश जैन, पियुष भंडारी, कमला गुप्ता, सीमा अग्निहोत्री, कीर्ति बडज़ात्या, गौतम मूणत आदि ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्त दान कर मेगा रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ।

Play sound