

रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम 3040 के नए सत्र की शुरुआत रक्तदान शिविर के साथ की गई । रोटरी के चारों क्लब एवं चार्टर्ड अकाउंट सोसायटी ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
मानव सेवा समिति ब्लड बैंक पर आयोजित रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त दान हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में रोटरी क्लब के पदाधिकारी दीप्ति कोठारी, कमलेश जैन, कमला गुप्ता, कीर्ति बड़जात्या, अभिषेक राणा एवं संस्कार कोठारी ने दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती एवं रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात रक्त दान शिविर में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी गोविन्द काकानी एवं गोपाल कृष्ण सोडानी का क्लब द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से आयोजित शिविर में 71 यूनिट रक्तदान हुआ । शिविर के पश्चात रक्त दान वाले रक्त वीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
शिविर में मोहनलाल मुरली वाला, प्रकाश लाखानी, सोनल लाखानी, पियुष भंडारी, गौतम मूणत, अंकित बरमेचा, सुनिल लुनिया, राजेश जैन, अखिलेश गुप्ता, प्रितेश गादिया, दिनेश गादिया, जयराजसिंह, अशोक डांगी, मनोज उपाध्याय आदि गणमान्यजन उपस्थित थे ।