
रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की साधारण सभा (आउटिंग) मंदसौर स्थित उपसर्ग विजेता पार्श्वनाथ जैन मंदिर में बड़े हर्षोल्लास में संपन्न हुई। उत्साह पूर्वक आउटिंग पार्टी में रतलाम से 2 बस एवम अन्य निजी संसाधनों से ग्रुप परिजन पहुंचे। मंदसौर आउटिंग पार्टी में। विश्व प्रसिद्ध मंदिर पशुपति नाथ महादेव के दर्शन लाभ भी पूरे ग्रुप परिवार ने लिया। तत्पश्यात पूरा ग्रुप ने मंदसौर बायपास स्थित गिरनार वाटर पार्क में लगभग 3 घंटे पूरे मस्त माहोल में एंजॉय किया। तत्पश्यात जैन मंदिर परिसर में ग्रुप द्वारा मंदिर जी में पूजा भक्ति का लाभ jsgif के इलेक्टेड इंटरनेशनल प्रेसिडेंट वीरेन शाह पुणे, jsgif के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त जैन, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर मनीष कोठारी, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अभिषेक सेठिया, mp रीजन चेयरमेन प्रीतेश गादिया, रीजन सचिव मुकेश धोका, mp रीजन के इलेक्टेड प्रेसिडेंट राहुल चपरोट, रीजन के प्रेमेंद्र चोरड़िया, अशोक झेलावत, कमलेश कटारिया , मुकेश धींग सहित मंदसौर के jsg के पदाधिकारी मित्रो के आतिथ्य का भी अवसर हमारे ग्रेटर परिवार के अध्यक्ष संजय खमेसरा के नेतृत्व में पूरे ग्रुप परिवार ने लिया। शाम को स्नेह भोज के पश्चात नीमच रोड स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ बही पार्श्वनाथ पर भक्ति और आरती का लाभ भी जैन सोश्यल ग्रुप (jsg) रतलाम ग्रेटर को प्राप्त हुआ । यह जानकारी ग्रुप सचिव निलेश गोधा ने दी ।