प्रभु ध्वजारोहण के साथ सूरि राजेंद्र क्रियोद्धार दिवस भी मनाया गया

भिवंडी । भिवंडी लोढा़ धाम में परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्यप्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती शिष्य वर्षीतप तपस्वी वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा., प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. की पावन निश्रा में मुलनायक प्रभु श्री वासुपूज्य दादा जिनालय की दूसरी ध्वजारोहण वर्षगांठ का आयोजन भक्ति भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुंबई के कौशल्य रोजगार उधोजकता कैबिनेट मंत्री एवं मंदिर निर्माता मंगल प्रभात लोढा़ एवं साहित्यकार डाक्टर मंजूबेन लोढा़ शामिल थे। सर्वप्रथम स्नात्रपूजा एवं सत्तर भेदी पूजा का आयोजन किया गया। ध्वजा को वधामना करते प्रभु मंदिर में लाया गया जहां पर नवमी पूजा के अंतर्गत शास्त्रीय विधियुक्त ध्वजा को चढ़ाया गया। श्री वासुदेव दादा श्री नाकोड़ा भेरुजी एवं श्री क्षेत्रपाल देव तीनों मंदिर की ध्वजा का अष्टप्रकरी पूजन किया गया। मुलनायक दादा की ध्वजा मोनिकाबेन कौशल भंसाली ने चढ़ाई। नाकोड़ा भैरव मंदिर की ध्वजा मंजूबहन मंगल प्रभाती लोढा़ ने चढ़ाई। क्षेत्रपाल देव की ध्वजा अमितजी व्होरा परिवार में चढ़ाई।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.ने दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के क्रियोद्धार दिवस पर प्रकाश डाला मुनिश्री ने कहा गुरुदेव महात्यागी तपस्वी ज्ञानी पुरुष थे। उन योगीराज जैसा संत आज धरा पर मिलना मुश्किल है उन्होंने साधु जीवन में आए हुए शिथिलता को दूर करते हुए मालवा की पावन भूमि जावरा में क्रियोद्धार किया। आज का यह पावन पल हमेशा के लिए यादगार बन गया प्रवचनदक्ष युवासंत मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.साहेब ने कहा प्रभु के पास जाने के तीन रास्ते हैं, पहला गलतियां कम करो, दुसरा अच्छे सद्गुणों को ऐड करो और प्रभु के साथ मन से तल्लीन बन जाओ।
मंदिर निर्माता डॉक्टर मंजू बेन लोढा़ ने कहा यह संयोग है कि आज इस ध्वजारोहण आयोजन में हमारे दोनों भाई बंधु बेलडी़ महाराज साहब पधारे। आपका चातुर्मास कामाठीपुरा मुंबई में है 15 जुलाई को प्रवेश है वहां पर भी सभी को आना है। हम भाग्यशाली है के विहार यात्रा के दौरान बंधु बेलडी़ गुरु भगवंत की निश्रा का लाभ हमें मिला।धर्मसभा पश्चात 70 भेदी पूजा पूर्ण की गई। 108 दीपक से महाआरती एवं शांति कलश किया गया। उक्त जानकारी विधिकारक चिराग भाई एवं लोढा़ ग्रुप के व्यवस्थापक पराग भाई छेढ़ा ने दी।

Play sound