जैन सोश्यल ग्रुप के आगामी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का रतलाम में अभिनंदन किया

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के वर्ष 2025 से 27 के अध्यक्ष श्री बिरेन शाह का रतलाम में पधारने पर रतलाम के समस्त ग्रुपो द्वारा अभिनंदन समारोह सागोद रोड़ किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए रतलाम चौहान के जीवन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी ने बताया कि श्री शाह पुणे से मध्य प्रदेश में पधारे उनके साथ-साथ मध्यप्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया जेएसजीआईएस उपाध्यक्ष हेमंत जैन मनीष कोठारी अभिषेक सेठिया आदि उपस्थित हुए। उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से संगिनी की अध्यक्ष संगीता काठेड़ एवं उनकी टीम द्वारा की गई। तत्पश्चात अतिथि का स्वागत रतलाम के जैन सोशल ग्रुप मेन ग्रेटर सेंट्रल रतनपुरी यूथ क्लासिक मैत्री साइन संस्कार एलिट के अध्यक्ष अजय सिसोदिया, संजय खिमेसरा, आशीष लूनिया, पंकज पटवा, वैभव राका, अशोक डांगी, अमित कोठारी, सिद्धार्थ डांगी, कमलेश भुपक्या, ललित काठेड़, सौरभ नाहर, संजय लुनिया, अंकित जैन, सौरभ छाजेड़ आदि कई पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष द्वारा किया गया। श्री शाह का स्वागत रीजन व झोंन की तरफ से प्रीतेश गादिया, दीपेंद्र कोठारी, जयंतीलाल डांगी द्वारा भी किया गया स्वागत भाषण रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने शाब्दिक स्वागत करते हुए रीजन की कई प्रकल्पों से अवगत कराया। वह आगामी दोनों में होने वाले कार्यक्रमों को भी अतिथि के समक्ष रखा एवं श्री शाह ने अपने अतिथि उद्बोधन में रीजन की सेवा धार्मिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों को सराहते हुए रीजन की व रतलाम जीवन की कार्यशैली को एक अनोखा तरीका बताते हुए फेडरेशन स्तर तक ले जाने पर आश्वस्त किया एवं युवाओं को संस्था से अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया वह बिजनेस कॉन्सेप्ट पर भी संस्था के सदस्यों को जोड़ने हेतु योजना का फेडरेशन के कार्यक्रम कि योजना बताई कार्यक्रम में फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन, मनीष कोठारी, अभिषेक सेठिया, दीपेंद्र कोठारी आदि ने भी अपने भाव रखें। कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल डांगी द्वारा किया गया एवं आभार प्रफुल्ल लोढा द्वारा माना गया।

Play sound