सामाजिक संस्था श्री शिव की पैड़ी द्वारा वृक्षारोपण किया गया

रतलाम। पर्यावरण सुधार तथा रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने हेतु इस वर्षा ऋतु में वृहद नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत 21 पौधे रोपे गए तथा वार्ड नंबर 34 टीआईटी रोड को भी हरा भरा बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में 500 पौधे लगाएंगे । इस अवसर पर वरिष्ठ मनोहर पोरवाल ,नरेंद्र कावड़िया, हीरालाल पापटवाल, रवि जौहरी, मांगीलाल जैन एवं क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की प्रमुख उपस्थिति मे शिव की पैड़ी के सदस्यों द्वारा टीआईटी रोड स्थित शासकीय शहरी डिस्पेंसरी के बगीचे मे पौधा रोपण कर शुरुआत की । इस दौरान संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी, हँसमुख जैन, यशपाल सिंह मंडोर, गोपी सेठ, अरविंद कावड़िया, संजय छाजेड़, अंशुल चोपड़ा, भावेश दोशी, पंकज पटेल, विपिन पोरवाल, हरि भाई, अशोक फुलवानी, रमन गोयल, रघु पंडित, असीम ओझा सहित अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियो द्वारा पौधारोपण किया। संस्था के सदस्य मांगीलाल जैन ने बताया की शिव की पैड़ी के सदस्यों द्वारा वार्ड मे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया व बगीचे मे लगाए गए पौधों की सुरक्षा एंव उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।

Play sound