श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई

रतलाम ।  श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित समाज के मंदिर पर विद्यार्थियों को निशुल्क लांग रजिस्टर एवं कॉपियां वितरित की गई । समाज के अध्यक्ष बसंतीलाल शर्मा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा १ से १२ वीं तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें एवं रजिस्टर दिए जाते है । साथ ही उच्च अंको से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मानित भी किया जाता है ।  इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुमित शर्मा, मोहनलाल शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

Play sound