वार्ड क्र 8 मे भूमाफियो द्वारा था अवेध कब्जा


रतलाम। अतिक्रमण मुक्त हुआ कोमल नगर प्रोफ़ेसर कालोनी का शासकीय बगीचा और ये कार्य मुमकिन हुआ वार्ड के सक्रिय पार्षद व एम आई सी सदस्य पप्पू पुरोहित द्वारा । वार्ड क्र. 8 मे डॉल्फिन स्विमिंग पूल के सामने स्थित शासकीय बगीचे पर कई वर्षों से भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था इस अतिक्रमण को हटाने की लड़ाई कई आमजनों ने लड़ी, यहां तक की जेल भी गए । परन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा था ! इस मुहिम मे नगर के सक्रिय महापौर प्रहलाद पटेल, MIC सदस्य भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित,पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर (शक्ति बना), पार्षद परमानन्द योगी, पार्षद प्रतिनिधि पवन सोमानी ने बड़ी ततपरता से प्रयास किये और इस बगीचे को अतिक्रमण मुक्त करवाया । क्षेत्रवासियों की इस बरसो पुरानी समस्या का हल आखिरकार निकल ही गया। क्षेत्र की जनता मे इस कार्य के होने से काफी खुशी का माहौल है । इस अवसर पर वार्ड के व भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, वार्ड संयोजक व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, महामन्त्री नरेंद्र सिंह राठौर, विजय सिंह पंवार आदि कार्यकर्ताओ ने वार्ड पार्षद पप्पू पुरोहित का धन्यवाद व आभार माना ।