हिंसक बोलकर हिंदुओ का अपमान न करे राहुल गांधी – मोतीलाल जैन

रतलाम । भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने प्रेस नोट जारी कर राहुल गांधी के हिंदुओ को हिंसक बताए जाने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर हुए उनकी कड़ी निदा की और उन्हें देश के करोड़ो हिंदुओ से माफी मांगने की बात कही।
2 दिन पूर्व सदन में सदन के नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने अपने अभी भाषण में हिंदुओं को हिंसक बताते हुए देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया जिसे देश का हिंदू कतई बर्दाश्त नही करेगा।
आए दिन राहुल गांधी द्वारा संविधान की बुक को हाथ में लेकर भरे सदन में लहराना देश के करोड़ो हिंदूओ के साथ संविधान का भी अपमान है। ऐसा कर राहुल गांधी समूची संसदीय कार्यप्रणाली के साथ संविधान निर्माता का भी अपमान कर रहे हे।
कभी देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी रही कांग्रेस जिसने 65 सालो तक हिंदुओ के वोट लेकर उन पर राज किया और कई बार संविधान में संशोधन कर हिंदुओ को जातियों में बाटने का काम किया आज उनके उत्तराधिकारी के रूप में सदन में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भरे सदन में देश के बहुसंख्यक हिन्दूऑ को हिंसक बताकर उनका अपमान किया जा रहा है जिसे देश का कोई भी हिंदू कतई बर्दाश्त नही करेगा।
इंडिया गठबंधन में सहयोगी घटक दल,अन्य राजनीतिक पार्टीयो के नेताओ से भगवा स्वयं सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने प्रश्न करते हुए पूछा हे कि क्या वो भी राहुल गांधी के हिंदू विरोधी इस बयान का समर्थन करते हैं ?
इस पर इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे और देश की जनता के समक्ष अपना मत रखते हुए स्पष्टीकरण दे कि क्या वे राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन करते हैं ?
देश के नेता प्रतिपक्ष के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद पर होते हुए ऐसे घृणित मानसिकता वाले बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता जिससे किसी धर्म जाति या समुदाय का अपमान हो इसलिए देश के करोड़ो हिंदुओ से माफी मांगते हुए नैतिकता के आधार पर वो तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे।

Play sound