
रतलाम। प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है और कृषि लाभ का व्यवसाय बन रहा है। मुख्यमन्त्री मोहन यादव ने कहा की सिंचाई अंतर्गत वर्ष 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य और वर्ष 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में लगभग 50 लाख हेक्टेयर की सिंचाई क्षमता निर्मित है । भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने कहा की *भाजपा किसान मोर्चा इस फेसले का स्वागत करती है और साथ मे मुख्यमन्त्री मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं ।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया की अन्नदाताओं की खुशहाली ही मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है । किसानों को 0% ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण मिल रहा है । बजट 2024-25 में 600 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। लगभग 32 लाख से अधिक कृषक लाभान्वित हो रहे है ये बड़ा खुशी का विषय है ।