चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 07 जुलाई रविवार को

रतलाम। जगत वल्ल्भ जैन दिवाकर पूज्यश्री चौथमलजी म.सा. मालव रत्न उपाध्याय पूज्यश्री कस्तुरचंदजी म.सा. एवं घोर तपस्वी पूज्यश्री मोहनमुनिजी म.सा. की दिव्य कृपा से राष्ट्रसंत आचार्य सम्राट पूज्यश्री आनन्दऋिषिजी म.सा. वर्तमान आचार्य डाक्टर शिवमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी मालव सिंहनी प्रर्वतिनी पुज्याश्री रतनकुंवरजी म.सा., मालव ज्योति गुरूणी मय्या पुज्याश्री वल्ल्भकुंवरजी म.सा. की सुशिष्या जिनशासन चंद्रिका, मालव गौरव पूज्याश्री प्रियदर्शनाजी म.सा. (बेरछावाले) एवं तत्वचिन्तिका पूज्याश्री कल्पदर्शनाजी म.सा. आदि ठाणा का इस वर्ष का चार्तुमास श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक को प्राप्त हुआ है।
संघ अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया की महासतियाँ जी का चार्तुमासिक मंगल प्रवेश का 07 जुलाई 2024,रविवार को प्रातः 8.15 बजे चौमुखी पुल स्थित श्री हंगामकुवर महिला स्थानक से चल समारोह को रूप में चांदनीचौक बजाजखाना, गणेश देवरी होते हुए नीमचौक स्थानक पर पँहुचेगा।
महामंत्री विनोद बाफना एवं कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया ने बताया की नीमचौक स्थानक पर प्रवेश के उपरांत स्वागत एंव मांगलिक का आयोजन रहेगा। संघ रत्न इंदरमल जैन, महेंद्र बोथरा, सुरेश कटारिया, मनीलाल कटारिया, प्रेमकुमार जैन मोगरा, अजय खमेसरा, विनोद कटारिया, मनीष भटेवरा, पारस कोठारी, श्रीसंघ , महिला मंडल, नवयुवक मंडल, बहु मंडल के समस्त पदाधिकारियोंने श्रीसंघ के समस्त सदस्यों से निवेदन किया है उपरोक्त प्रवेश के कार्यक्रम में पधारकर एंव आतिथ्य सत्कार स्वीकार कर श्रीसंघ की शोभा बढावे, तथा गुरुभक्ति का परिचय देवें और भव्य मंगलप्रवेश में सहभागी बने ।