कन्या महाविद्यालय में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ पौधारोपण

रतलाम 06 जुलाई 2024 । शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करवाया गया जिसमें नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के साथ अभिमुखीकरण भी कराया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा अस्तित्व बना रहे। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रीति शर्मा ने कहा कि यह सही समय है जब लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और इसके लिए योगदान करना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
प्रो. रवि चौबे ने कहा कि वृक्षारोपण आवश्यक है, क्योंकि वृक्ष मानव जीवन में मौन खडा रहकर जीवन और आनंद प्रदान करता है। मौसम के संतुलन एवं पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखता है जिससे बरसात समय पर होती है। वृक्ष सभी जीवो को जीवन प्रदान कराने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य में भी वृद्धि कराता है। अतः हम सबको या प्राण लेना चाहिए कि हर एक मांगलिक अवसर पर हम वृक्ष लगाएंगे। महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में रासेयो की स्वयं सेविकाओ ने वृक्षारोपण किया। रासेयो स्वयं सेविकाओ द्वारा अशोक, अमरूद, सीताफल, जामुन, बैल, आंवला, एलोवेरा, शहतूत, गुड़हल, गुलमोहर, नीम, कड़ी पत्ता, आम इत्यादि के लगभग 50 वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में डॉ. अनिल जैन, डॉ. मीना सिसोदिया, डॉ. सुप्रिया पैठणकर, डॉ. तबस्सुम पटेल एवम समस्त स्टाफ उपस्थित था। संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रीति शर्मा एवं आभार डॉ. रितिका श्रीवास्तव ने किया।

Play sound