पौधा रोपण कार्य में भावनात्मक रूप से जुड़ना होगा-श्रीमती मनीषा शर्मा

  • उत्कृष्ठ विद्यालय में वृहृद पौधा रोपण
  • एक पौधा मॉं के नाम अभियान के तहत 103 स्थानों पर 8701 पौधो का हुआ रोपण

रतलाम 6 जुलाई । पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल की मंशानुसार एक पौधा मॉं के नाम अभियान की सफलता हेतु हमें भावनात्मक रूप से जुड़ना होगा।
उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में एक पौधा मॉं के नाम अभियान के तहत वृहृद पौधा रोपण के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि इस विद्यालय में 1100 विद्यार्थी व 50 व्यक्तियों का स्टाफ है प्रत्येक विद्यार्थी व स्टाफ एक-एक पौधा रोपकर उसका संरक्षण करेगा तो कुछ वर्षो में हमारा रतलाम हरियाली से आच्छदित होगा।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने हेतु पौधा रोपण कर उन्हे पेड़ बनाना आवश्यक हो गया है, इस कार्य में सभी की सहभागिता आवश्यक है इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाये व उसे पेड़ बनायें। उन्होने पर्यावरण के संरक्षण हेतु पॉलीथीन का उपयोग ना कर कपड़े की थैली का उपयोग करने तथा घरो से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण करने का सभी से आव्हान किया।
पर्यावरण विद् डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि एक समय था जब मालवा क्षेत्र हरा-भरा रहता था जंगल की भरमार थी किन्तु आज के समय में जंगलों का अभाव हो गया है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु जंगल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।
क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमें छाया, फल व आक्सीजन प्रदान करते हैं बदले में हमसे कुछ लेते नहीं है। अब हरियाली को बढ़ाना आवश्यक हो गया है इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, पर्यावरण विद् डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित, प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, जयेश वसावा, निगम अधिकारी व कर्मचारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका तथा विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 250 से अधिक पौधो का रोपण किया। एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत 103 स्थानों पर 8701 पौधो का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ललीत मेहता ने किया व आभार प्रचार्य सुभाष कुमावत ने माना।

Play sound