एक पौधा मॉं के नाम अभियान के अन्तर्गत नगर के वाडो में हुआ पौधारोपण

रतलाम । पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार एक पौधा मॉं के नाम अभियान के तहत शनिवार को नगर के वार्डो में क्षेत्रिय पार्षद एवं नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया गया ।

मिड टाउन उद्यान में किया पौधो का रोपण
वार्ड क्रमांक 29 स्थित मिड टाउन उद्यान में क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी व नागरिकों विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। इस अवसर पर वार्ड संयोजक राधेश्याम मारू, नितिन सोनी, नारायणजी, हरिसिंह देवड़ा, नारायणसिंह सिसोदिया, हंसराज छाबड़ा, विरेन्द्र यादव, मनोज बोसी व कालोनी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 23 में किया विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण
वार्ड क्रमांक 23 स्थित उद्यान में क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिशद सदस्य अक्षय संघवी ने पौधा रोपण की शुरूआत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पौधा रोपण की शुरूआत की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 5 के विभिन्न उद्यानों में किया पौधा रोपण
वार्ड क्रमांक 5 स्थित विनोबा नगर पानी की टंकी, क्रिश्चियन कॉलोनी व न्यू ग्लाबस कॉलोनी के उद्यान में नेता पक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद भगतसिंह भदौरिया ने क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के 301 पौधो का रोपण किया।

डॉ0 राधाकृष्णन विद्यालय परिसर में किया पौधो का रोपण
वार्ड क्रमांक 20 दीनदयाल नगर स्थित डॉ0 राधाकृष्णन विद्यालय परिसर में क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी ने मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी तथा क्षेत्रिय नागरिकों विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। इस अवसर पर इशरार खान, श्रीमती मधु परिहार, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती मकशुदा छिपा, पंकज शर्मा, ओ.वी. मालवीय, श्रीमती ज्योति सिलावट, रामचन्द्र पाठक, हीरालाल डामोर, श्रीमती राखी राठौड़, श्रीमती सोनिया राजलवाल, श्रीमती हेमलता वैष्णव, श्रीमती संगीता हाड़ा, स्वतंत्र दशोत्तर, श्रीमती शांति सतीजा, श्रीमती सरोज अधिकारी, श्रीमती अपर्णा आचार्य, अनोखीलाल बजेर, श्रीमती लीला बजेर, श्रीमती कमला निनामा, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती आशा मकवाना व विद्यार्थी उपस्थित थे।

हनुमान ताल व रत्नपुरी में रोपे गये विभिन्न प्रजातियों के पौधे
हनुमान ताल व रत्नपुरी श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी व नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। इस अवसर पर बलवंत भाटी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, पार्षद श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, देवशंकर पाण्डे, पार्षद प्रतिनिधि जयेश वसावा, जलज सांखला सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 7 में किया विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण
हनुमान ताल व रत्नपुरी श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांखला व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया।

शास्त्री नगर में किया विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण
शास्त्री नगर में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजयसिंह चौहान, पूर्व पार्षद श्रीमती अनिता पाहूजा व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया।

Play sound