रतलाम। रतलाम जिले के थाना स्टेशन रोड रतलामपर मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियो द्वारा मुस्लिम धर्म के विरुध इस्टाग्राम पर आपत्तीजनक टिप्पणी करने की शिकायत करने पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अप.क्र.887/2024 धारा 295-A भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन में थाना स्टेशन रोड़ रतलाम व सायबर सेल रतलाम की टीम द्वारा लगातार इस्टाग्राम आईडी की निगरानी की गई जिसमे उक्त आईडी जयपुर से संचालित होने की जानकारी प्राप्त होने पर जयपुर से दिनांक 05.07.2024 को बाल अपचारी उम्र 13 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल हाल मुकाम जयपुर को अभिरक्षा लिया गया था। एक अन्य आरोपी की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी पर 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। विवेचना के दौरान अन्य इंस्टाग्राम आईडी यूजर अज्ञात आरोपी की जानकारी प्राप्त करते वर्तमान मे इस्टाग्राम आईडी का संचालन आगरा यूपी से होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम आगरा उ.प्र. रवाना की गई थी। टीम द्वारा आगरा से आरोपी अभयप्रताप सिंह पिता विजयसिह बैस उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबाग आगरा उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार आऱोपी – अभयप्रताप सिंह पिता विजयसिह बैस उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबाग आगरा थाना न्यु आगरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश
पूर्व में गिरफ्तार – एक विधी विरुध बालक उम्र 13 वर्ष निवासी कुछविहार पश्चिम बंगाल हाल जयपुर
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि इरफान खाँन,उनि कुलदीप देथलिया, आर.207 रवि पहाडिया, आर.158 संदीप कुमरे व सायबर सेल से आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।