

रतलाम । भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन के प्रदेशाध्यक्ष पद के तीसरी बार का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में रतलाम जिला एवं शहर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शहर के दिनदयाल नगर क्षेत्र में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ढोल ढमाको के साथ भव्य महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
जैन भगवा स्वयं सेवक संघ के लगातार तीन बार से मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव 2024 तक के लिए तीसरी बार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया था। शनिवार को उनका तीसरा कार्यकाल पूर्ण हो गया इसी उपलक्ष्य में महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन ने रतलाम जिले में 7 वर्ष पूर्ण कर लिए 2017 में पहली बार मोतीलाल जैन रतलाम जिला अध्यक्ष बने 2018 से 2024 तक लगातार वे तीसरी बार मध्यप्रदेश के अध्यक्ष बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मोतीलाल जैन ने सभी संगठन साथियों और नगर की धर्म प्रेमी जनता के साथ श्री पंचमुखी हनुमान जी की आरती की।
आरती पश्चात संगठन के साथियों ने मोतीलाल जैन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर उन्हें 7 सालो से सफल नेतृत्व करने के लिए बधाइयां दी। रतलाम शहर की धर्म प्रेमी जनता माताओ एवं बहनों ने श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंहुचकर श्री पंचमुखी हनुमान जी की महा आरती कर प्रसादी का लाभ लिया।
कार्यक्रम में रतलाम जिला अध्यक्ष दिनेश सोवंचा,शहर अध्यक्ष नवीन पंवार, सचिव संतोष दास बैरागी, विधि सलाहकार हेमन्त चरोडिया वकील साहब, संगठन मंत्री बाबूलाल गुर्जर,पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित द्रुमिल उपाध्याय, प्रतीक गुप्ता,कन्हैयालाल गुर्जर,अखिलेश जैन, रामजी कुमावत, प्रवीण वाघेला सहित भगवा स्वयं सेवक संघ के रतलाम जिला एवं शहर कार्यकारिणी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।