अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध नगर निगम ने की कार्यवाही

रतलाम 7 अगस्त। सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए संबंधितों का सामान जब्त कर भविष्य में अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी साथ ही कचरा एवं गंदगी करने वालो पर जुर्माना किया गया।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम के दल ने वेदव्यास कालोनी स्थित कंचन प्लास्टिक (लच्छू कबाड़ी), शहीद चौक पर दूकानदार इमरान द्वारा सड़क फैलाये गये सामान को जब्त किया गया साथ ही मौमिन पुरा में कबाड़ा व्यवसायी रफीक खान पर 2000 का जुर्माना कर भविष्य में अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी। इसके अलावा कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले दिनेश प्रजापति पर 1000 व किरण सोनी पर 500 रूपये का जुर्माना किया गया व फुटकर व्यवसायी से 18 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की। इस अवसर पर दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार, राकेश शर्मा, रवि टांक, कृष्णदास बैरागी, कमलेश सिंह गोयल उपस्थित थे।

Play sound