निगम परिषद के सफलतम् 2 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर प्रहलाद पटेल का वार्ड क्रमांक 40 में हुआ सम्मान

रतलाम 7 अगस्त। महापौर व निगम परिषद के 7 अगस्त को 2 वर्ष के सफलतम् कार्यकाल पूर्ण होने पर वार्ड क्रमांक 40 के श्रीमाली ब्राम्हण समाज व रहवासियों ने केसर कुंदना सती भवन व्यास स्टूडियो पर कार्यक्रम आयोजित कर महापौर प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री धर्मेन्द्र व्यास का शाल-श्रीफल भेंट कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा प्रदेष कार्य समिति सदस्य श्री निमिष व्यास, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित व क्षेत्रिय नागरिकों को सती माता व भैरवनाथ जी की पुजा-अर्चना की तथा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, नयन व्यास, राजेश कटारिया, निलय व्यास, हेमंत राहोरी, संजय शर्मा (मालिक), रामबाबू शर्मा, विक्की दादभाई, विवेक शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी, वैभव व्यास, ललित चौपड़ा, राजू सरोलिया, माधवी व्यास, सीमा व्यास,जाया व्यास, दीपिका राठौड़ आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन भारती राहौरी व आभार चेतन जी व्यास के द्वारा किया गया।

Play sound