विधायक श्री काश्यप ने किया विधायक निधि से नवनिर्मित छतरियों का लोकार्पण

रतलाम। दीपावली पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप ने नवनिर्मित छत्रीपुल का ऐतिहासिक स्वरूप पुर्न स्थापित करने हेतु विधायक निधि से नवनिर्मित छतरियों का लोकार्पण किया। छतरियों के निर्माण से छत्रीपुल का वैभव लोट आया है। लोकार्पण से पूर्व श्री काश्यप ने पूजा-अर्चना कर शिलालेख का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
श्री काश्यप ने बताया कि छत्रीपुल पर नाम अनुरूप सौंदर्यीकरण हेतु विधायक निधि से छतरियों का निर्माण कराया गया है। इससे इस पुल को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, करणधीर बडगोत्या, मंडल प्रभारी राकेश परमार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा, नंदकिशोर पंवार, रंजीत परिहार, निर्मल कटारिया एवं निमिष व्यास सहित निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी इंजीनियर एससी व्यास, जीके जायसवाल सहायक यंत्री श्याम सोनी व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Play sound