जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा आंगनवाडिय़ों में अंडे के स्थान पर दूध वितरण किए जाने के फैसले किया स्वागत, मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति माना आभार

जावरा (अभय सुराणा)। जब किसी भी कार्य को करनें का प्रकल्प या संकल्प लेते है तों वह संकल्प या प्रकल्प निश्चित रुप से पुर्ण होता है यह सब अच्छी इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है ऐसा ही संकल्प जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा 23 नंवबर 2019 को वर्तमान सरकार द्वारा आगंनवाडियों में पोष्टीकता के नाम पर अंडा देने के निर्णय लिया था जिसके विरोध में तात्कालीन राज्यपाल श्री लाल जी टंडन एवं तात्कालिन मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन 23 नंवबर 2019 को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जावरा के प्रबुद्धजनों व संमाज अध्यक्षों की अगुवाई में जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री ने म. प्र. शासन के आगनवाड़ी में अंडा वितरण का विरोध दर्ज कराते हुए के नाम जावरा में ज्ञापन दिया था। लगभग 1 वर्ष पश्चात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा यह निर्णय किया गया कि प्रदेश कि आंगनवाड़ी में अंडे की जगह गाय का दूध दिया जाएगा ।
वर्तमान सरकार द्वारा आगंनवाडियों में गाय के दुध वितरण का जो निर्णय लेकर अहिंसक शाकाहारी समाज के लोगों कि भावनाओं का जो सम्मान किया है उसके लिये जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा प्रदेश के राज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री जी, एवं नगर के सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों का जिन्होंने तात्कालिन सरकार के गलत निर्णय के विरोध मै समाचार प्रकाशन कर विरोध मै समर्थन किया था एवं सभी नगर के प्रबुद्ध समाजसेवियों का सभी साथियों का जिन्होंने उक्त विरोध में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री का समर्थन किया एवं इस निर्णय का प्रत्यक्ष, परोक्ष विरोध किया था। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्षद्धय संदीप रांका, पंकज कांठेड, अतुल पगारीया, आशीष पोखरना के साथ ही ग्रुप के राजीव लुक्कड, मनीष मेहता, दसेडा जी, पुखराज सुराणा, राजेश बरमेचा, विकास सियार, ओस्तवाल, अभिषेक बोरदिया, अरुण धारीवाल, सन्दीप श्रीमाल,पुखराज संचेती, राहुल ओस्तवाल, अजय कांठेड़, राजीव लुहाडिय़ा, मयंक मादावत, दीपक तलेसरा आदि साथियों ने मध्यप्रदेश सरकार एवं जावरा नगर के पत्रकार बंधु के प्रति भी आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उक्त जानकारी ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड, सचिव दिपक मेहता, पीआरओ आकर्ष जैन ने दी।