कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

रतलाम 3 फरवरी। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 03 फरवरी को विकासखंड आलोट के साँगाखेडा, खारवाखुर्द, किशनगढ़, थम्बगुराडिया विकासखंड बजाना के उमर, आमलीपाडा, बिलडी, विकासखंड पिपलोदा के कांसेर, भाटखेडा, चिकलाना विकासखंड सैलाना के कांगसी, सुंडी विकासखंड रतलाम के पंचेड, नामली, पलटूना विकासखंड जावरा के रिंगनोद, गोठडा, कामलिया में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
04 फरवरी को विकासखंड आलोट के पंथ पिपलौदा, खेता खेड़ी, चापला खेड़ी, मंडावल विकासखंड बजाना के भगासेलोद का टापरा, घटालिया, मरगुल विकासखंड पिपलोदा के पिंगराला, जड़वासा, माननखेडा विकासखंड सैलाना के दौलतपुरा, बरडा विकासखंड रतलाम के भरोडा बडोदा, मेवासा, काण्डरवास विकासखंड जावरा के बिनोली, आलामपुर ठिकरिया, बडवा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *