सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रतलाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

थाना पिपलौदा अंतर्गत के शासकीय स्कूल पंचेवा में साइबर अपराध एवं महिला-बाल सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

रतलाम 03.02.2026। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आम नागरिकों से निरंतर जनसंवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा आमजन को सायबर अपराधों एवं महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में आज दिनांक 03.02.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय एवं उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) अनिशा जैन द्वारा थाना पिपलौदा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचेवा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार का उद्देश्य एवं विषयवस्तु
सेमिनार के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधों, जैसे—
▪️ऑनलाइन फ्रॉड
▪️फर्जी कॉल/मैसेज
▪️सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग
▪️ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा

के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी या असहज स्थिति में डरें नहीं, बल्कि तुरंत अपने अभिभावकों, विद्यालय प्रशासन अथवा पुलिस को सूचना दें। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

सकारात्मक सहभागिता

सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *