ग्रामीण विकास हेतु 62 लाख की सौगात

विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां

रतलाम 3 फरवरी। ग्रामीण विकास की प्राथमिकता को लक्ष्य में रखते हुए विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय निरन्तर रूप से प्रयास कर रहे है, जिसमे सफलता भी मिलती जा रही है। क्षेत्र में पुलिया सहित विभिन्न कार्यो के लिए 62 लाख रुपये की सौगात मिली है।
उल्लेखनीय है कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ पांडेय द्वारा सुनियोजित रूप से विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृतियो के लिए कार्यवाही की जाती है। जब तक स्वीकृतियां नही मिलती तब तक प्रयास अनवरत जारी रहते है। इसी क्रम में बीते दिनों जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग दस करोड़ रुपए की लागत के कार्यो की स्वीकृतियां मिली। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में पुलियां, पर्यटन स्थलों एवं ग्रामो में सामुदायिक भवन ,सांस्कृतिक शेड, विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, लेबोरेट्री सहित अन्य संसाधन सम्मिलित है। सौगातों का क्रम निरन्तर जारी है। विधायक डॉ पांडेय की अनुशंसा पर जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 62 लाख रुपए की लागत से तीन महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति जारी हुई है। जिसमे ग्राम मुंडला में मन्याखेड़ी मार्ग पर पिंगला नदी पर पुलिया निर्माण, ग्राम नन्दावता में पर्यटन स्थल पहाड़ी पर सामुदायिक भवन एवं ग्राम झालवा में मांगलिक भवन के पास सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से ग्रामीण विकास व शिक्षा के क्षेत्र में सौगातें मिली। इन स्वीकृतियो पर पदाधिकारियो ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल व लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *