भाजपा कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ

रतलाम 7 सितम्बर। पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने श्री गणेश स्थापना कर भगवान की आरती की। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।