सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

रतलाम 29 सितंबर 2024। संगठन पर्व के तहत् चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 01 अक्टूबर स्व प्रारंभ होने वाला है। इस चरण की तैयारियों एवं प्रथम चरण की समीक्षा के लिए भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 सितंबर दोप.01ः30 बजे रंगोली सभागृह मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। बैठक मे इस अभियान की कार्य योजना बनाने के साथ-साथ पहले चरण मे बनाए गए सदस्यों एवं नवाचारों की समीक्षा भी की जायेगी। सदस्यता अभियान प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के अनुसार बैठक मे सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सदस्यता टोली, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल सदस्यता टोली, मोर्चा, जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, विभाग जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, महापौर , निगम अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान विधानसभा प्रभारी वं मंडल टोली एवं वरिष्ठ पदाधिकारी अपेक्षित है।उन्होंने सभी अपेक्षित सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने एवं अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *