महाराज माधवराव जी सिंधिया की 23 पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रतलाम । सिंधिया फैंस क्लब रतलाम जिला व शहर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व केंद्र मंत्री भारत सरकार कैलाशवासी श्री मंत महाराज माधवराव जी सिंधिया की 23 पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. माधवराव सिंधिया कृषि उपज मंडी रतलाम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर सिंधिया फैंस क्लब रतलाम द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा… माधव तेरा नाम रहेगा…… माधवराव सिंधिया अमर रहे अमर रहे के नारें लगाए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास प्रवीण सोनी, श्रीमती मंगला देवड़ा, जीवन सिंह देवड़ा, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, पार्षद हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, मधु शिरोडकर, प्रभु नेका, महेश व्यास, सिंधिया फैंस क्लब जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार जायसवाल, शहर अध्यक्ष विक्रम लोहिया, राजेश कर्णधार, महेश पांचाल, चेतन शर्मा, रूपेश मंगरोल, नीरज बरमेचा, पूर्व पार्षद सत्यजीत भट्ट सुधांशु व्यास, नरेंद्र राठौड़, पंकज चतुर्वेदी, कांतिलाल प्रजापत,राजेश दिनेश गुर्जर .दीपक शर्मा, सतीश सोनी, भरत करमैया, सतीश श्रीवास्तव, विवेक लोहिया, विशाल शर्मा, लाखन टोंक शेखावत ,कालूसिंह मंडी हमाल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भाटी, बैराग, आनंदीलाल राठौड़, प्रशात व्यास. राजेंद्र जाट, आलोक, चमन मारू , नरेंद्र सिंह राठौड़ आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Play sound