भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान

रतलाम 02 अक्टूबर 2024। गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का विशेष शिविर लगाया। इन शिविरों मे क्षेत्रवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया गया और राष्ट्र उत्थान के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी शिविर मे सहभागिता की।
भाजपा दीनदयाल मंडल मे सदस्यता अभियान के दो शिविर लक्कड़ पीठा एवं हाट की चौकी मे आयोजित हुए | इन शिविरों मे मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिषोर पंवार, कमल सिलावट, प्रहलाद राठौड, गोपाल राठी, सुषील सिलावट, मंडल लोढा, करण वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Play sound