सक्रिय सदस्यता हेतु लुनेरा झाबुआ प्रभारी बने

रतलाम 23 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा को झाबुआ जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर श्री लुनेरा ने झाबुआ पहुंचकर पार्टी की बैठक ली। उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया।

Play sound