
रतलाम । रतलाम स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के विद्याथिर्यो को वीरगाथा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के द्वारा आयोजित वेबीनार के माध्यम से स्कूली छात्रो की सहभागिता हेतु प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत के मार्गदर्शन में लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसमें स्कूली छात्रों ने वीरता पुरुस्कार प्राप्त सैनिकों से बातचीत की जिसका उद्देश्य विद्याथिर्यो के बीच वीरता पुरुस्कार प्राप्त विजेताओं के बहादुरी भरे कार्यो, कहानियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री रमेशचन्द्र पांचाल, माया मौर्य, श्री ललित मेहता, श्री मनोज मूणत, श्री शरद शर्मा, रीना कोठारी, श्री सुरेश राठौर, नितिका राठौर उपस्थित रहें।