धनतेरस पर लावारिस का अंतिम संस्कार फाउंडेशन सदस्यों द्वारा दी गई राशि से करवाया

रतलाम । काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात पुरुष उम्र 65~70 वर्ष को कालिका माता से मृत अवस्था में दिनांक 26 अक्टूबर को लाया गया था । स्टेशन रोड पुलिस थाना के द्वारा मृतक के परिवार जनों की तीन दिन खोजबीन करी गई परंतु परिवारजन नहीं मिलने पर उन्होंने समाजसेवी गोविंद काकानी से अंतिम संस्कार के लिए संपर्क किया काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सेवा सहयोगी परिवार द्वारा दी गई राशि से अंतिम संस्कार किया गया ।
समाजसेवी काकानी ने बताया कि अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी पर विधि विधान से मुंबई निवासी संजीव मोहनलाल जी काबरा द्वारा प्रदत्त राशि से करने के पश्चात समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से स्टेशन रोड थाने के सहायक उप निरीक्षक बबलू डागा, दीपक गर्ग, हिमांशु खत्री, मनोजभाई, मंगल भाई एवं समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की ।