
रतलाम । जगत वल्लभ जैन दिवाकर पू.गुरुदेव श्री चौथमलजी म.सा., मालव सिंहनी पूज्या गुरणी श्री कमलावतीजी म.सा. की सुशिष्या एवं श्रमण संघीय आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. श्री शिवमुनिजी म.सा., उपाध्याय पूज्य श्री गौतममुनीजी म.सा., प्रवर्तक पूज्य श्री विजयमुनिजी म. सा. एवं प्रवर्तिनी डॉ. श्री चन्दनाजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम विदुषी महासाध्वी डॉ. श्री संयमलताजी म.सा., डॉ. श्री अमितप्रज्ञाजी म.सा., डॉ. श्री कमलप्रज्ञाजी म.सा., श्री सौरभप्रश्री म.सा. आदि ठाणा – 4 का भव्य चातुर्मास उदयपुर नगर में चल रहा है।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम पिछले कई वर्षों से पूज्या महासतीजी के रतलाम श्रीसंघ में चातुर्मास करवाने हेतु प्रयासरत था । इस हेतु इस वर्ष भी श्रीसंघ के पदाधिकारीगण एवं श्रावक श्राविकाएं लगातार उदयपुर में उपस्थित होकर महासतीजी के समक्ष पुरजोर विनती कर रहे थे।
महासती जी के समक्ष पाली, चित्तौड़, पुणे, काचीगुडा, इंदौर आदि कई श्रीसंघो की विनती चल रही थी। उदयपुर में आयोजित दिवाकर जयंती के कार्यक्रम में रतलाम श्रीसंघ के पदाधिकारीगण संघरत्न इन्दरमल जी जैन, वरिष्ठ सलाहकार महेन्द्र-ललिता बोथरा, संघ अध्यक्ष ललित पटवा, आगामी अध्यक्ष एवं महामंत्री अजय-सीमा खमेसरा, विनोद-प्रतिभा कटारिया, जयंतीलाल-रंजना डाँगी, मणिलाल गादिया, विजय कटारिया, सुभाष बोथरा, सुजानमल खमेसरा, सौरभ-आस्था बोथरा, मनीष भटेवरा, अभय गाँधी, सुनील मंजू पटवा, राजेश हर्षा बरबोटा, विनोद शिल्पा झामर, सिद्धार्थ डाँगी, मंगल श्रीमाल आदि सदस्य एक बार पुनः उदयपुर पँहुचे एवं रतलाम श्रीसंघ की और से महेंद्र बोथरा ने सभी तथ्यों के साथ पुरज़ोर विनती प्रस्तुत की एवं साथ ही आचार्यश्री, उपाध्ययश्री, प्रवर्तकश्री, प्रवर्तिनीश्री, युवाचार्यश्री जी और से आज्ञापत्र भी प्रदान किये ।
समस्त वरिष्ठ सन्त सतियों की अनुंषशा एवं रतलाम श्रीसंघ की भावभरी विनती को देखते हुए हजारों श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में पूज्यश्री डॉ संयमलता जी मसा ने समस्त आगारों सहित रतलाम श्रीसंघ को वर्ष 2025 के चातुर्मास की सहमति प्रदान की। जिसे सुनते ही सम्पूर्ण पांडाल में हर्ष व्याप्त हो गया और जग में चमके जैन दिवाकर के नारों से पांडाल गुंजायमान हो गया।
रतलाम श्रीसंघ में इस चातुर्मास को लेकर अत्यधिक उत्साह है। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, प्रेमकुमार जैन मोगरा, महामंत्री विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, नीलेश मोतीलाल बाफना, पारस मेहता, राजकुमारी पोखरना,आरती मण्डलेचा, सुहानी पटवा आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।