निगम से संबंधित करो की शत-प्रतिशत वसूली करने के दिये निर्देश

रतलाम 21 नवम्बर। नगर निगम के राजस्व में वृद्धि हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर, राजस्व, जलकर आदि विभागों की समीक्षा कर करो की वसूली शत-प्रतिशत किये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर विभाग की समीक्षा करते हुए गत वर्ष तथा इस वर्ष की गई संपत्तिकर वसूली की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संपत्तिकर की शत-प्रतिशत वसूली किये जाने हेतु वसूली दलो का गठन किया जावें साथ ही बड़े बकायादारों से तत्परता से संपत्तिकर वसूल किया जावें।
जलप्रदाय विभाग की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने निर्देशित किया कि जलकर के बड़े बकायादारों के नल संयोजन तथा अवैध नल संयोजनो को विच्छेद किये जाने की कार्यवाही की जाये।
राजस्व व विकास शाखा की वसूली की समीक्षा के दौरान वसूली संतोषप्रद नहीं होने पर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने प्रभारी अधिकारी राजस्व व विकास शाखा कैलाशचन्द्र कर्मा व सहायक राजस्व उप निरीक्षक वासुदेव बैरागी को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, प्रभारी सहायक यंत्री सुहास पंडित, प्रभारी अधिकारी राजस्व व विकास शाखा कैलाशचन्द्र कर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित थे।