राज्य पेंशनर्स अब दिल्ली की ओर कूच करेंगे

  • अधिकार दिवस के रुप में मनाएंगे पेंशनर्स डे 17 दिसंबर
  • नई पेंशनर्स जिला कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्र्रहण
  • 17 दिसंबर को होगा महिला प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स का सम्मेलन

रतलाम। धारा 49(6) 2000 को समाप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के पेंशनर्स संगठन एक होकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के सम्मुख रखेंगे अपना पक्ष। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम को मासिक बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया कि म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ सरकार धारा 49 की आड़ लेकर लगातार तीन वर्षों से समय पर डी.आर. महंगाई राहत नहीं देकर 4.50 लाख पेंशनरों के साथ आर्थिक शोषण कर रही है। इस बाबत हजारों बार ज्ञापन धरना-प्रदर्शन आंदोलन किए गए परंतु प्रदेश सरकार की तानाशाही से पेंशनर्स क्षुब्ध है। अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनर्स संगठन अब दोनों सरकारों की हठ धर्मिता व पेंशनरों पर हो रहे कुठाराघात समस्याओं के बारे में माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय राष्ट्रपति से भेंट कर धारा 49(6) को समाप्त करने का अनुरोध करेंगे।
पेंशनर्स बैठक में 17 दिसंबर पेंशनर्स डे पेंशनर्स अधिकार दिवस उत्सव के रुप में मनाने के साथ-साथ प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एशोसिएशन रतलाम की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्र्रहण किया जाएगा तथा प्रोग्र्रेसिव महिला पेंशनर्स एकता मंच का जिला सम्मेलन किया जाएगा।
बैठक को प्रवक्ता प्रमोद व्होरा, सचिव एम.एल. नगावत, आर.एस. शर्मा, रणजीतसिंह राठौर, आशा श्रीवास्तव, जयवंत गुप्ते, कैलाशनाथ शर्मा, प्रेम बेनावत संबोधित करते हुए कहा कि राज्य पेंशनर्स के मुद्दे-मांगे समान है तो सभी संगठनों को एक होकर संघर्ष करना चाहिए। प्रांतीय संगठनों के मुखियाओंको आपने व्यक्तिगत अहंकार को त्यागकर संयुक्त आंदोलन किया जाए। आभार सह कोषाध्यक्ष डी.डी. गोठवाल ने किया।
पेंशनर्स बैठक में वैणीमाधव द्विवेदी, उच्छवलाल सालवी, मूलचंद आर्य, कुंजबिहारी चौधरी, ए.एन. कुरैशी, जगन्नाथ नागदिया, आर.बी. आठले, सतीश दय्या, पी.एल. शर्मा, यशवंत जेठानिया, एफ.एम. मंसूरी, कल्लू खां, पी.डी. वैष्णव, निर्मला वैष्णव, शोभा दीघे, क्षमा परिहार, अनिता राठौर, चंद्रकला व्यास, विभा जैन, गायत्री शर्मा, निर्मला नलवड़े, जगदीश भावसार, ईश्वरलाल शर्मा, रमेशचंद्र कोठारी, के.एल. भाटी, जयश्री कुलकर्णी, लक्ष्मीनारायण करंजीया, अरुणा दय्या, गीता राठौर, मंगला सोनगरा, भरतसिंह सोनगरा, उषा पंवार, दुर्गा प्रसाद चौबे, श्याम सुंदर भाटी, ईश्वरलाल पाटील, हरिशंकर चौहान, मोतीलाल सेठिया, अशोक मेहता आदि उपस्थित थे।

Play sound