इंदौर। दिगंबर जैन समाज के संत आचार्य विद्यासागर महाराज के सान्निध्य में उत्तम रिश्ते पुस्तिका का विमोचन हुआ। विमोचन नेमावर स्थित सिद्घोदय सिद्घ क्षेत्र में हुआ। परिचय सम्मेलन 12-13 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पुस्तिका बनाई गई है। पुस्तिका के कवर पेज का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी सुनील भैया द्वारा मांगलिक क्रिया कराई गई। समारोह में युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, महिला प्रकोष्ठ की कार्याध्यक्ष पूजा बडज़ात्या, इना जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।