जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 30 नवंबर 2024। प्रदेश के जनजाति कार्य लोक परिसंपत्ति प्रबंधन भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 1 दिसंबर को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 1 दिसंबर को प्रातः 11:15 बजे रतलाम हवाई पट्टी पर आएंगे। प्रातः 11:30 बजे विधायक सभागृह बरबड़ आकर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे श्री पृथ्वीराजसिंह के राजमहल ग्राम अमलेटा के लिए रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे राजमहल ग्राम अमलेटा आगमन होगा। दोपहर 3:30 बजे अमलेटा से रतलाम हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री इसी दिन शाम 4:00 बजे रतलाम से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।

Play sound