जोधपुर। धर्म गुरुओं के द्वारा धार्मिक उपासना पद्धति मानवीय संवेदना से ओतप्रोत हो जिसमें नफरत और अलगाव को स्थान नहीं हो तभी धर्म लोकप्रिय बनेगा हुक्म संघ के आचार्य प्रवर श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश दोनों महापुरुषों ने समता भवन में संयुक्त चर्चा के दौरान प्रस्ताव पास करते हुए कहा कि संप्रदाय में परस्पर सौहार्द हो मिलन हो प्राणी मात्र के प्रति मंगल कामनाएं सभी को करनी चाहिए ।
आचार्य रमेश ने कहा कि बहु रत्ना वसुंधरा सभी धर्म पंथ और संप्रदाय के अंदर गुण वाली आत्माओं की कमी नहीं है सभी में त्यागी तपस्वी सेवाभावी विद्वान अपने अपने तरीके से आत्म साधना करते हुए शासन की प्रभावना कर रहे हैं सबसे सहयोग लेना चाहिए सबको देना चाहिए ।
राष्ट्रसंत कमल मुनि ने कहा कि मानव समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सामाजिक संगठन मजबूत हो अच्छे लोग सम्मानित हो बुरे लोगों को सबक मिले ।
मुनि कमलेश ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान सभी परंपरा के गुरु भक्तों को अपनी परंपरा से ऊपर उठकर सेवा सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी चाहिए जिस परंपरा और समाचा रीसंत आएं उन्हें उचित सम्मान दें शासन प्रभावना में योगदान दें । आचार्य रमेश ने सुझाव दिया कि संवत्सरी एकता के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए साधना के क्षेत्र में जितना आगे बढ़ेंगे उतना ही हमारा भला होगा । राष्ट्रसंत कमल मुनि के शिष्य कवि रत्न अक्षत मुनि जी एवं अजय रमेश की विद्वान चेली महासती प्रतिभा जी ने आपस में कुशल क्षेम पूछी दोनों ही संसारी पक्ष में धर्म पति पत्नी के रूप में रहे हैं अदभुत मिलन संगम सभी को रोमांचकारी और भक्ति से ओतप्रोत कर रहा था मुनि दोनों ही महान आत्मा साधना में लीन है । मुनि कमलेश ने आचार्य प्रवर से मंगल पाठ लिया उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी बाहर तक पहुंचाने के लिए पधारे समता संघ के प्रमुख श्रावक नगरी छत्तीसगढ़ के महेश नाहटा, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली जिला शाखा जोधपुर के अध्यक्ष विशाल मेहता अपने कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित रहे । साधु श्रावक श्राविका ने अहो भाव व्यक्त किए की। मधुर मिलन महा मंदिर के समता भवन में हुआ श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य पावर भजन मधुकर मुनि महाराज के शिष्य महा सति आशा जी आदि भी चर्चा में उपस्थित थे इससे पूर्व प्रातः 9:30 डंको को बाजे रे जैन स्थानक मैं प्रवचन का आयोजन हुआ संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद जी वकील ने आत्मीय अभिनंदन किया और प्रतिदिन गरीबों को खिचड़ी बांटने का संकल्प लिया महासती आशा जी ने भी परिवार की ओर से भक्ति गीत के माध्यम से स्वागत किया। धैर्य मुनी अक्षत मुनि, घनश्याम मुनि अरिहंत मुनि ने विचार व्यक्त किया। कौशल मुनि प्रशांत मुनि ने मंगलाचरण किया ।