17 दिसंबर को आयोजित नेशनल पेंशनर डे को लेकर बैठक का आयोजन

रतलाम । सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पेंशनर डे 17 दिसंबर के आयोजन को लेकर एसोसिएशन की एक बैठक वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंदलाल शर्मा की उपस्थिति में 12 दिसंबर शनिवार दोपहर 12.00 बजे होटल स्वाद डीआरएम ऑफिस के सामने आयोजित की गई है। बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास सचिव एच.एन.जोशी ने बताया कि इस वर्ष देश-विदेश में कोविड-19 संक्रामक महामारी को देखते हुए पेंशनर डे के आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी, साथ ही आयोजन के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम को किस प्रकार से आयोजित किया जाए इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। 17 दिसंबर 2020 राष्ट्रीय पेंशनर डे के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित की गई है जिसमें आपके विचार आवश्यक है, एसोसिएशन के पदाधिकारी रामखेलावन कुमायूं ( रेलवे) आई एल पुरोहित ( पोस्टल) शांतिलाल शर्मा ( आयकर) एम ए खान, राजेंद्र चतुर्वेदी, जगदीश श्रीवास्तव, गिरीश शर्मा, कमलजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र शुक्ला, हीरालाल, प्रेमलता जैन, लक्ष्मी चौहान, संतोष निशा, जया शर्मा, कल्पना शर्मा, लाखन राव, अजय चौहान, कैलाश तिवारी, राजेश कौशिक, दिनेश बुरहानपुरकर, राजेंद्र दुबे, रमेश टी, एस एल बाथव , एस एन चौरसिया एस एल बोरासी, रॉबर्ट, मोहन नागदे, महेश ओझा, अशोक व्यास, सुभाष व्यास, सुरेंद्र जोशी, कैलाश व्यास, आदि ने सभी सदस्यों से बैठक में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, आदि का उपयोग कर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।