मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिला चित्तौड़गढ़ के निकुम्भ में सड़क दुर्घटना में मृत नागरिकों के लिये गहन दु:ख व्यक्त

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ के निकुम्भ में मध्यप्रदेश के उज्जैन और रतलाम जिले के सात नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।