रतलाम । 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर डे को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की एक बैठक वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंदलाल शर्मा, कामरेड आई एल पुरोहित, कामरेड मनोहर पचौरी, की उपस्थिति में संपन्न हुई! बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नेशनल पेंशनर डे 17 दिसंबर को प्रात: 11.30 बजे जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पश्चिम रेलवे रतलाम के डॉ ए के मालवीय होंगे, तथा विशेष अतिथि मुख्य डाक अधीक्षक प्रवीण श्रीवास्तव होंगे! श्री व्यास ने बताया कि इस वर्ष भूतपूर्व पेंशनर खिलाड़ी, संगीत, अविवाहित पुत्री, फैमिली पेंशनर को भी सम्मानित किया जाएगा यह पहला अवसर होगा जब इस प्रकार के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को कामरेड गोविंदलाल शर्मा, कामरेड आई एल पुरोहित, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भरत राठौड़, पेंशनर महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता जैन, सत्येंद्र श्रीवास्तव एस ए कुरैशी, अमानत खान, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, अजय चौहान, कमलजीत सिंह, श्यामू कप्तान, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश व्यास एवं आभार प्रदर्शन आई एल पुरोहित ने व्यक्त किया।