
रतलाम । रतलाम जिला बस संचालक एसोशिएशन द्वारा दिनांक 26/12/24 को अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन में विगत दिवस शिवगढ़ बाजना मार्ग हुई सड़क दुर्घटना के पश्चात मृतक के परिजनों द्वारा बस संचालक के घर पर पथराव किया और लाश को उनकी दुकान के बाहर रखकर 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी ।
ज्ञापन द्वारा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई।
इसी प्रकार शासन द्वारा विगत कई सालों से शासकीय कार्यक्रम एवं चुनावों में बसे लगाई गई थी लेकिन 8 वर्षों से अभी तक 96,35,000/ रुपयों का भुगतान नहीं किया है । जिसे शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई है ।
ज्ञापन देते समय सुबेन्द्रसिंह गुर्जर अध्यक्ष, पंकज उदिवाल, अय्यूब मेव, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, विकास अग्रवाल, अनिल पाटीदार, मनीष जैन, राजेश जटिया, भारतसिंह राठौर, सद्दाम मेव, मांगीलाल गुर्जर,जावेद मेव, सुनील टांक, विजेंद्रसिंह सिसोदिया, केयूर उदिवाल, रुस्तम शाह, वीरेंद्र सिंह, गोलू डेनियल, मनीष कुमावत, दिनेश गायरी एवं आदि साथी उपस्थित थे ।