
रतलाम । पोरवाल इंडस्ट्रीज के 51 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रमुख औद्योगिक संगठनों जिनमें फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश और मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा शहर के वरिष्ठ उद्योगपति सुरेंद्र एवं वीरेंद्र पोरवाल को रतलाम उद्योग जगत के पित्र पुरुष की उपाधि से अलंकृत किया गया l तीनों प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष श्री योगेशजी मेहता, श्री अजीत सिंहजी नारंग एवं श्री कैलाश जी अग्रवाल उपस्थित रहे l अजीतसिंह जी नारंग अध्यक्ष मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उद्बोधन में संपूर्ण वरदीचंद पोरवाल परिवार को रामायण से तुलना कर पोरवाल बंधु सुरेंद्र एवं वीरेंद्र पोरवाल को वर्तमान युग के राम – लक्ष्मण एवं तीसरी पीढ़ी के वरुण, सिद्धार्थ आदित्य एवं अंकित को राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की तरह प्रेम और संपर्पण का प्रतीक बताया । ऐआईएमपी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया एवं सुरेंद्र वीरेंद्र पोरवाल को वर्तमान युग के उद्योग संत की उपाधि से संबंधित कर अपने विचार व्यक्त करे ।
फेडरेशन ऑफ़ मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल द्वारा पोरवाल बंधुओं द्वारा संपूर्ण प्रदेश के उद्योगों को निस्वार्थ मार्गदर्शन देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया । इसके साथ शहर एवं प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों ने पोरवाल बंधुओं के सम्मान में अपने विचार रख उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया जिसमें पुना, इंदौर , भोपाल एवं रतलाम के प्रकाश धोका, इंद्रनारायण झालानी ,प्रमोद कुमार व्यास ,अरविंद चौधरी , गुस्ताद अंकलेसरिया, संस्कार कोठारी जीएन शर्मा, एसके कॉल, डॉ. लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जयंत बोहरा ,संदीप व्यास , कमल जैन, हेमंत बोकाडिया आदि ने अपने अनुभव सांझा कर पोरवाल बंधुओं के प्रति शब्दों से सम्मान प्रकट किया ।वक्ताओं ने बताया कि रतलाम उद्योग जगत के पित्रपुरुष पोरवाल बंधु सुरेंद्र एवं वीरेंद्र पोरवाल प्रदेश व देश के कई उद्योगपतियों के मार्गदर्शक रहे हैं, निस्वार्थ तकनीकी सहयोग एवं शैक्षणिक योगदान देकर कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करा चुके हैं ,उन्होंने अपने अनुभव से इकाइयों की लागत को कम किया जिससे उद्योगपति उद्योग स्थापित करने का साहस जुटा सके है । आज भी पोरवाल बंधु बिना किसी समझौते के निरंतर 51 वर्षों से सफलतापूर्वक उद्योग संचालित कर रहे हैं । वर्तमान में शहर व प्रदेश के कई ऐसे छोटे-बड़े उद्योग हैं जो पोरवाल बंधुओं को पितृपुरुष मानकर सफलतापूर्वक उद्योग संचालित कर रहे है । साथ ही शहर की सभी औद्योगिक संस्थाएं एवं कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं ने भी पोरवाल परिवार का सम्मान किया ।
लघु उद्योगों के हित में करवाया कानून में संशोधन बता दे कि पोरवाल बंधुओं के प्रयासों से लघु उद्योग संबंधित कानून में संशोधन हुआ जिससे कि बड़े उद्योग लघु उद्योग की भुगतान राशि तय समय पर करने के लिए बाध्य हो ,1998 में पोरवाल बंधुओं के अथक प्रयासों से एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमान यशवंत सिन्हा, पूर्व कानून मंत्री स्व.श्रीमान अरुण जेटली, माननीय लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन स्व. श्रीमान सुशीलचंद वर्मा ,एवं उस समय के सामाजिक एवं न्याय मंत्री श्रीमान थावरचंदजी गहलोत, इन सभी के मार्गदर्शन में यह कानून लागू किया गया lइस कानून से आज लाखों लघु उद्योगों का हित हो रहा है l पोरवाल बंधुओं को विश्व की प्रतिष्ठित फॉर्च्यून मैगज़ीन द्वारा पोरवाल बंधुओं को एथिकल बिजनेस प्रैक्टिसेज विशेषांक में स्थान दिया गया है l इसके साथ ही निस्वार्थ उद्योग सेवा एवं 50 वर्षों से अधिक ईमानदारी व समर्पण से उद्योग संचालन हेतु मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी प्राप्त हुआ है ।
कार्यक्रम का संचालन रवि बोथरा एवं आशीष दशोत्तर ने किया, स्वागत भाषण वरुण पोरवाल ने दिया एवं आभार आदित्य पोरवाल ने माना l कार्यक्रम में परिवार के सिद्धार्थ , अंकित , राजेंद्र , जिनेंद्र , विदित, समरवीर पोरवाल सहित प्रदेश व शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठित गणमान्य उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।