


इंदौर (राजेश जैन दद्दू )। सरस्वती संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग पचास प्रतियोगियों में जैन सिया काला सुपुत्री एडवोकेट सीमांत वीणा जैन काला) भोपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भगवानदास सबनानीजी थे। बेटी की इस उपलब्धि से जैन समाज हर्षित हुआ। स्मरण रहे बिटिया सिया उम्र में ९ वर्ष की होकर सागर पब्लिक स्कूल की कक्षा ४थी की छात्रा है।
सिया की इस अद्वितीय उपलब्धि से समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन सुभाष जैन काला प्रदीप गंगवाल राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन सीमांत काला आदि समाज जन ने बिटिया की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की काला परिवार में अत्यधिक हर्ष व्याप्त है ।