रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी

नए वर्ष में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 51 स्थाई एवं 463 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान नए वर्ष में भी जारी है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत नए वर्ष में 01 जनवरी से 15 जनवरी के मध्य विभिन्न प्रकरणों में वांछित फरार 51 स्थाई वारंट एवं 463 स्थाई वारंट तमिल कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Play sound