
रतलाम । रतलाम महापौर एवं निगम आयुक्त द्वारा शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डिस्पोजल एवं पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने की पहल का भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने स्वागत करते हुए उनसे प्रश्न किया है कि क्या वाकई में वे रतलाम शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाना चाहते हैं या छोटे मोटे व्यापारियों ओर दुकानदारों पर कार्यवाही के नाम पर वसूली करना चाहते हैं….??
अभी कुछ दिनों से लगातार महापौर के साथ निगम अधिकारियों ओर कर्मचारियों द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान के नाम पर डिस्पोजल एवं पॉलीथिन फैक्ट्री मालिकों पर कार्यवाही के साथ बाजार में सब्जी बेचने वाले गरीब लोगों को कार्यवाही के नाम से परेशान कीया जा रहा है जिसका भगवा स्वयं सेवक संघ पुरजोर विरोध करता है।
आए दिन निगम कर्मचारी जब्ती के नाम पर डरा कर जबरन छोटे व्यापारियों का सामान आदि उठाकर ले जा रहे हैं जिसका भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने विरोध दर्ज करवाते हुए निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही के नाम पर व्यापारियों से लूट का आरोप लगाया है। आमजन के हितो को ध्यान में रखते हुए शहर विधायक ओर रतलाम जिला कलेक्टर से दोषी अधिकारियों ओर कर्मचारियों को जो बरसों से नगर निगम में जमे हैं और भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है जो आए दिन कार्यवाही के नाम पर व्यापारियों ओर आमजन को परेशान कर रहे हैं ऐसे सभी भ्रष्ट अधिकारियों ओर कर्मचारियों को तत्काल हटाए जाने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हे ताकि आसपास के ग्रामीण इलाकों से गरीब आदिवासी मजदूर वर्ग के किसान भाई बहन जो गांवों से आकर शहर में सब्जी की दुकान लगाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं उन्हें न्याय मिल सके।