



रतलाम । मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, एक दिन के रतलाम दौर पर आये। इस दौरान उन्हें मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा चलाई जा रही शिक्षा नीति पढ़ो पढाओ देश की उन्नति में भागीदार बानो योजना के तेहत नाहरपुरा स्थित एमजीएम उर्दू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 250 बच्चों को छात्रवृति का वितरण किया गया। उन्हें अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अब उसका पैसा सिर्फ मस्जिद मदरसे की तामीर कराना है एवं उर्स मनाने में ख़र्च नहीं करेगी बल्की इसके साथ-साथ अब शिक्षा के क्षेत्र में भी इस आमदनी का इस्तेमाल किया जाएगा। कार्यक्रम उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,ने अपनी उत्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है. तब से सिर्फ समाज उत्थान के लिए कार्य कर रही है उसी के तारतम्य में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भी भारतीय जनता पार्टी भी मध्य प्रदेश सरकार के उद्देशों को पूर्ण कर रही है।स्वागत भाषण में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमिन सदर इब्राहिम शैरानी, ने बताया की जब से अंजुमन की जिम्मेदारी उन्हें मिली है उनहोने रोज कुछ ना कुछ नया कार्य समाज के भलाई के लिए कर रहे हैं. और साथ ही साथ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिम और एमजीएम उर्दू स्कूल के जीर्णोद्धार का काम कर रहे है। इस अवसर पर कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ईश्वर लाल पाटीदार, महापौर प्रहलाद पटेल, शहर काजी अहमद अली, वक्फ बोर्ड के निदेशक फैजान खान, जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बब्लू पटेल,मंदसौर अमजद लाला, बोर्ड इंदौर अध्यक्ष रेहान खान, नीमच फ़िरोज़ खान, जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा मंसूर जमादार, हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी फंयाज खान, प्रदेश वक्फ बोर्ड अधिकारी जुल रहमान, जकारिया खान, महफूज पठान, इंदौर क्षेत्रिय पार्षद निलोफर, पार्षद पति शाकिर मेव, पार्षद शबाना, खान पूर्व पार्षद विजय स. चौहान मंचासीन रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सलीम मेव, महमूद खान, शेरु पठान,रईस कुरेशी, इसरार रहमानी, इमरान रहमानी, वाजिद खान, आसिफ अंसारी,जाकीर शाह, शाहिद अंसारी, साजिद अंसारी, नासिर शाह, राशिद आलम, तनवीर कुरेशी, सदर सलीम कुरेशी, रईस कुरेशी, अख्तर खान, जहीर खान,सलामत शाह, रफीक मेव,सरफराज शाह, अनवाज अली, इस्माइल चाचा, इमरान शेख, अफजाल शैरानी, आबिद रहमानी, जेबा रहमानी, राशिद शेरानी, शोएब शेरानी, अफजल खान, जुनैद खान आदि बड़ी संख्या मैं वरिष्ठ समाजजन एवं छात्र- छात्राए एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सलाम खोखर, प्रो इमरान हुसैन ने आभार मुबारिक शैरानी, ने माना। रेलवे सी.सी.आई बाबर कुरैशी, पत्रकार शाहरुख़ क़ुरैशी, सलीम क़ुरैशी, का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंजुमन की इक साल की करगुज़ारी का कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। डॉ पटेल ने अपने इस दौरे में अंजुमन, एम.जी.एम. उर्दू स्कूल, ह. छोटू बादशाह की दरगाह, मदरसा आयशा सिद्दीका का निरीक्षण भी किया।