अयोध्या राम मन्दिर की प्रथम वार्षिकी पर मुरलीवाला फाउंडेशन ने किया महा आरती का आयोजन

जय श्री राम के नारों सी गुंजा मंडी परिसर

रतलाम । आज मुरलीवाला फाउंडेशन द्वारा अयोध्या राम मन्दिर की प्रथम वार्षिकी पर सेलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी मे कंठी वाला हनुमान मन्दिर पर महा आरती का आयोजन किया आरती के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक मोहनलाल पाटीदार (मुरलीवाला) ने कहा की प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष प्रधानमन्त्री मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया। यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों को बधाई देता हूँ । इस अवसर महा आरती मे मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, महामन्त्री निर्मल कटारिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, महामन्त्री रविंद्र मुरलीवाला, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल, कचरु राठौड़,अशोक चौटाला, रतनेश विजयवर्गीय, गोविंद काकानी, सेलाना पूर्व विधायक संगीता चारेल, हरिराम शाह, अनिता कटारिया, जनक नागल आदि उपस्थित रहे ।

Play sound