

रतलाम 23 जनवरी । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी छह विकासखण्डों के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का ग्रामीण विकास ट्रस्ट भदवासा पर शुभारंभ हुआ ।
शुभारंभ सत्र में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय,जावरा एसडीएम श्री त्रिलोचन,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्री दिगपाल सिंह राठौड़,ग्रामीण विकास ट्रस्ट के डायरेक्टर श्री अनिल सैनी,डिप्टी डायरेक्टर श्री मनीष राठौर, सामाजिक संस्था ममता यूनिसेफ के श्री सुनील सेन एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया ।
शुभारंभ सत्र में अतिथि परिचय और प्रशिक्षण की आवश्यकता को जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा रेखंकित किया गया,तत्पश्चात श्री अनिल सैनी डायरेक्टर जीवीटी द्वारा प्रदान किये गए प्रशिक्षण में समाज कार्य के भविष्य की रूपरेखा,सीखने की पद्धतियों और समाज कार्य में फील्ड वर्क की बारीकियां को प्रमुखता के साथ इंगित किया ।
सत्र में श्री दिगपाल सिंह राठौर विभाग कार्यवाह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अंतर्गत संपूर्ण देश में किये जा रहे प्रमुख पांच सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया जिसमें कुटुंब,पर्यावरण,सामाजिक समरसता,स्व और नागरिक अनुशासन के वृहद सामाजिक विषयों पर प्रकाश डालकर प्रशिक्षणर्थियों से संवाद किया ।
इसी तारतम्य में श्री त्रिलोचन गौड़ जावरा एसडीएम ने प्रमुख सामाजिक योजनाओं में समाज कार्य के विद्यार्थियों और जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ समन्वय पर सराहना व्यक्त की और कुशल सामाजिक कार्यकर्ताओं से सामाजिक नेतृत्व में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर संभाग समन्वय श्री शिव प्रसाद मालवीय द्वारा प्रशिक्षणर्थियों से संवाद करते हुए जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की, उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से जुड़े विषयों पर परामर्शदाताओं से संवाद कर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कोर्स की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से वर्णन किया ।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों में शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा के प्रोफेसर श्री सी.एम.मेहता द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा, श्री सुनील सेन कोऑर्डिनेटर ममता यूनिसेफ द्वारा समाज कार्य की पद्धतियों समूह कार्य ,केस स्टडी, सामाजिक समरसता,रोलेप्ले जैसे सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षणर्थियों से जीवंत संवाद स्थापित किया ।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा द्वारा एवं आभार श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया गया ।
प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा,श्री युवराज सिंह पंवार,श्री मुकेश कटारिया,श्री निर्मल अमलियार,लेखापाल श्री महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड़,परमानंद सिसोदिया एवं संपूर्ण जिले के परामर्शदाता उपस्थित थे ।