

खाचरौद । भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नगर के प्रियंका मेमोरियल स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती को केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यालयीन छात्र छात्राओं नेताजी के जीवन और कार्यों से परिचित कराय तथा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर अथिति के रूप में उपस्थित नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक लोकेन्द्र तंवर नागदा, अभिभाषक हर्षित चौरड़िया तथा युवा कार्यकर्ता विशाल जटिया ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया।
अभिभाषक चौरड़िया ने अपने संबोधन में नेताजी के संकल्पशक्ति और मातृभूमि के लिए समर्पण के गुणों युवाओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। समन्वयक लोकेन्द्र तंवर ने नेताजी के जीवन व संघर्ष से सभी को परिचित कराया।
समापन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता मेधावी विद्यार्थियों को अथितियों द्वारा मेडल व पुस्तिका से पुरूस्कृत किया। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय संचालक राहुल सुराना ने करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।