एकीकृत शा. नित्यानंद उ.मा. विद्यालय धोसवास में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल पाटीदारद्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बालिका दिवस पर बालिकाओं को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ओर कहा कि हमारे विद्यालय का नाम आप बालिकाओं को रोशन करना है । इस बालिका दिवस के पर गाइडर श्रीमती ललिता कदमद्वारा सभी छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार के बारे में बताया कि आज की बालिका हर क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंच रही है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिका पिता का अभिमान एवं देश की परिवार कि समाज की शान होती है बालिका को हमें आगे बढ़ाना एवं पड़ाना है क्योंकि बालिका आज हर क्षेत्र में अपना प्रतिनिधित्व कर रही है।
बालिका दिवस के अवसर पर संस्था के आधार स्तंभ प्राचार्य गोपाल वर्मा ने बालिकाओं को आशीर्वाद दिया एवं कहा कि आप लोग जीवन में पढ़ लिखकर आगे बढ़ो की आपसे प्रेरणा लेकर अन्य बालिका भी हर क्षेत्र में आगे आए ।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक कमल सिंह राठौड़ एवं राजीव पंडित एवं छात्र-छात्राएं दिव्या मदन सारा दिन रफीक अंजलि नंदकिशोर तनु भेरूलाल मुस्कान दिनेश मीना दक्षिता प्रिया वंशिका पूनम मोनिका कुमुद हेमलता खुशी मधु हर्षिता समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर श्रीमती अनीता सागर जिला मुख्य आयुक्त अजय तिवारी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी जिला प्रशिक्षण आयुक्त कैलाश चंद्र व्यास डी ओ सी रमेश बारिया जिला सचिव जगदीश चंद्र डोडिया आदि ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Play sound